मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 30, 2025 6:25 अपराह्न

printer

लद्दाख के हिंसा प्रभावित लेह जिले में स्थिति में सुधार को देखते हुए अधिकारियों ने आज दो चरणों में प्रतिबंधों में ढील दी

लद्दाख के हिंसा प्रभावित लेह जिले में स्थिति में सुधार को देखते हुए अधिकारियों ने आज दो चरणों में प्रतिबंधों में ढील दी। मोबाइल डेटा सेवाएं अब भी निलंबित हैं। गृह मंत्रालय ने 3 अक्टूबर शाम 6 बजे तक लेह में मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित रखने का आदेश दिया है।

    आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधों में ढील दी गई। बाद में शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए इसे शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान लोगों ने आवश्‍यक वस्‍तुओं और सब्जियों की खरीदारी की। सड़कों और राजमार्गों पर यातायात फिर से शुरू होने से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जगी है, हालांकि स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला