रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज अमरीका को चेतावनी दी और कहा कि रूस तकनीकी रूप से परमाणु युद्ध के लिए तैयार है। अगर अमरीका ने यूक्रेन में सेना भेजी तो इसे युद्ध के लिए उकसाना माना जाएगा। श्री पुतिन ने सरकारी मीडिया से कहा कि फिलहाल परमाणु युद्ध के कोई आसार नहीं है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते दिन यूक्रेन के लिए तीस करोड़ डॉलर के आपातकालीन हथियार पैकेज की घोषणा की थी जिसके बाद पुतिन का यह बयान सामने आया है।