अप्रैल 2, 2025 7:47 अपराह्न

printer

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में ’सिंगोली भटवाड़ी कैट प्लान योजना’ के अंतर्गत क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अगस्त्यमुनि उत्तरी जखोली रेंज और गुप्तकाशी यूनिट की 72 वन पंचायतों के सरपंचो और सदस्यों ने भाग लिया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि रुद्रप्रयाग वनाग्नि के दृष्टिकोण से संवेदनशील जिला है।

 

उन्होंने कहा कि वन पंचायतों और जन सहयोग से वनाग्नि पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान वन पंचायत सरपंचो और सदस्यों को ’उत्तराखंड फॉरेस्ट फायर एप का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही ’वन्यजीव सुरक्षा- वनाग्नि सुरक्षा संबंधी किट’ का वितरण भी किया गया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला