राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान कार्यक्रम आज खंडवा में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 1997-98 में भोपाल से शुरू हुआ था। किशोर प्रेमियों की मांग पर 2003-04 में समारोह का आयोजन किशोर दा की नगरी खंडवा में शुरू हुआ। आज इस कार्यक्रम में फिल्मकार राजकुमार हिरानी को 27वां किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। डॉ. यादव ने कहा कि किशोर कुमार मध्यप्रदेश के रत्न थे। उन्होंने सुविख्यात गायक और अभिनेता के रूप में विशेष पहचान बनाई।