राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनके निधन से भारतीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि बनारस घराने के इस महान गायक ने शास्त्रीय गायन को नए आयाम दिए। उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अनेक सम्मानों के साथ-साथ पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।