मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2025 10:02 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केरल के लोगों को दी ओणम की शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर सभी नागरिकों विशेषकर केरल के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ओणम केरल की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत और परम्‍परा का अद्भुत उदाहरण है। उन्‍होंने कहा कि यह त्‍योहार सांस्‍कृतिक और धार्मिक विश्‍वास के परे एकता, सहयोग और सद्भाव के महत्‍व की याद दिलाता है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि ओणम देश के किसानों के प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त करने का एक अवसर भी है।