राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में कल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी। विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दोहरी पदक विजेता मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें एथलीट ज्योति याराजी और अन्नू रानी, मुक्केबाज नीतू और स्वीटी, शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह शामिल हैं। पैरा-तीरंदाज राकेश कुमार, पैरा एथलीट प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह और सचिन खिलाड़ी को भी अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।
अनुभवी एथलीट सुच्चा सिंह और अनुभवी पैरा तैराक मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पैरा-शूटिंग कोच सुभाष राणा, शूटिंग कोच दीपाली देशपांडे, हॉकी कोच संदीप सांगवान, बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एग्नेलो कोलाको को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।