राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने 33 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। समारोह के दौरान 6 विद्यार्थियों को सुपर स्पेशलिस्ट की उपाधि प्रदान की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सभी चिकित्सकों को अपने पेशेवर जीवन के कुछ वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जड़ी-बूटियों का अकूत भंडार है। इसका ड्रॉक्यूमेंटेशन करने के साथ ही इस पर आधारित शोध को बढ़ावा देना चाहिए।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल हुए।