राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, कोडरमा जिले में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे की वजह से जहां ट्रेने विलंब से चल रही हैं, वहीं सड़क यातायात पर भी इसका असर पड़ा है।
Site Admin | जनवरी 8, 2025 3:29 अपराह्न
राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड
