मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 30, 2024 7:31 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी वॉर कॉलेज में अधिकारियों को किया संबोधित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महू में आर्मी वॉर कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के लगातार विकसित होते समय में सीमांत प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करना समय की मांग है और सैन्य प्रशिक्षण केंद्र हमारे सैनिकों को भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करने को महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रक्षा मंत्री दो दिन के प्रदेश के दौरे पर यहाँ आये थे. उन्होंने आज उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन भी किये. इससे पहले महू में उन्होंने कहा कि सूचना युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित युद्ध, छद्म युद्ध, विद्युत-चुंबकीय युद्ध, अंतरिक्ष युद्ध और साइबर हमले जैसे गैर-परंपरागत तरीके आज के समय में बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला