उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास कल अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के मलबे में दबने से एक बालिका समेत दो की मौत हो जबकि दो यात्री लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भू-विज्ञानियों की टीम को घटना का निरीक्षण करने व भूस्खलन के कारणों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लापता यात्रियों की तलाश में जुटी हुई है।
Site Admin | जून 24, 2025 11:33 पूर्वाह्न
यमुनोत्री भूस्खलन में दो की मौत, दो घायल
