मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 13, 2024 7:33 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिन तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिन के दौरान तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइकल, केरल और माहे में रविवार तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आज और कल तेज वर्षा हो सकती है। दक्षिण कर्नाटक के भीतरी इलाकों में शुक्रवार तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

 

पंजाब में रात को या तड़के कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार तक तथा हिमाचल प्रदेश में रविवार तक कोहरा छाया रहेगा।

 

इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में आज सुबह हल्‍का कोहरा छाया रहा। दिल्‍ली में आज न्‍यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला