मौसम विभाग ने कल ओडिशा के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना जताई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने कल पूर्वोत्तर राज्यों, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। तटीय आंध्र प्रदेश में कल तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
Site Admin | सितम्बर 10, 2025 9:24 अपराह्न
मौसम विभाग ने कल ओडिशा के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना जताई है
