मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2025 10:16 अपराह्न

printer

मॉरीशस प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितम्‍बर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितम्‍बर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति जाएँगे।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर श्री जायसवाल ने कहा कि 31 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में प्रवासी विरोधी प्रदर्शन हुए। भारतीय उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूतावास इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया सरकार और समुदाय के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार और विपक्ष दोनों के कई वरिष्ठ नेताओं और राजनेताओं ने ऑस्ट्रेलिया की बहुसांस्कृतिक पहचान का समर्थन करते हुए बयान जारी किए हैं। भारत सरकार विदेशों में सभी भारतीयों के कल्याण और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ-साथ प्रवासी संगठन के संपर्क में है।

क्वाड शिखर सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि क्वाड कई क्षेत्रों में साझा हितों पर चर्चा का महत्‍वपूर्ण मंच है और लीडर्स शिखर सम्मेलन चारों भागीदारों के बीच कूटनीतिक परामर्श से निर्धारित किया गया है।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नवीनतम पोस्ट पर श्री जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

अमरीका के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की टिप्पणियों पर श्री जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय श्री नवारो के गलत और भ्रामक बयानों को अस्वीकार करता है।

 विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि अमरीका और भारत के बीच संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। दोनों देश एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और  लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है। श्री जायसवाल ने कहा कि इस साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने अलास्का में दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास को रेखांकित किया।

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से अलग भारत और चीन की बैठक पर श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक में दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक गति और निरंतर प्रगति का स्वागत किया गया।

    यूक्रेन पर श्री जायसवाल ने कहा कि भारत यूक्रेन में शांति स्थापित करने की दिशा में हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति का समर्थन करता है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर श्री जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स के अध्यक्ष ब्राज़ील ने 8 सितम्‍बर को एक वर्चुअल बैठक बुलाई है और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर इसमें शामिल होंगे।

 अफ़ग़ानिस्तान पर उन्‍होंने कहा कि भारत के अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ दीर्घकालिक संबंध हैं और भारत अफ़ग़ान लोगों की आकांक्षाओं और विकास का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत अफ़ग़ान अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

 पाकिस्तान पर श्री जायसवाल ने कहा कि भारत आवश्यकता पड़ने पर राजनयिक माध्यमों से पाकिस्तान के साथ बाढ़ के उच्च स्तर के आंकड़े साझा करता है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी भारतीय उच्चायोग के माध्यम से साझा की जा रही है।

 

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला