मेक्सिको में आई बाढ़ से लगभग 27 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस बाढ़ से भूस्खलन हुए तथा घर, वाहन और पुल बह गए। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियां अपने किनारों के बाहर बह रही हैं। पूर्वी मेक्सिको का हिडाल्गो सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। हजारों घर या तो क्षतिग्रस्त हुए है या बर्बाद हो चुके हैं। मलबों के कारण राजमार्ग बाधित हैं और बिजली गुल है।
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि राहत अभियानों के लिए सरकार ने पांच हजार चार सौ कर्मियों को तैनात किया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तीन हजार तीन सौ नौसैनिक भी सहायता प्रदान कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि अकेले पुएब्ला राज्य में खराब मौसम ने 80 हजार लोगों को प्रभावित किया