मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 14, 2025 7:00 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, हमारी मानसिकता और हमारी भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है।

 

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि हिन्‍दी की शब्दावली में हमारे इतिहास की गूंज, साहित्य की विशालता और हमारी संस्कृति की गहराई निहित है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि यह भाषा हमारी पहचान है और इसे संरक्षित करना, संवर्धित करना और इसके प्रति गर्व महसूस करना हम सभी का दायित्व है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला