मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 27, 2024 6:32 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पाने वाले सभी अस्टिंट प्रोफेसर को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चयनित शिक्षकों पर युवाओं का भविष्य बनाने की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा जताई कि सभी चयनित अस्टिंट प्रोफेसर इस चुनौती को साकार रूप देकर राज्य सरकार के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने नव चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को अपने कार्य स्थल पर नवाचार का प्रयोग करने का आह्वान भी किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर समाज की कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलायेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग और रोजगारपरक शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, तकनीक के विस्तार के सभी क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना भी की जा रही है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला