मई 4, 2025 9:35 पूर्वाह्न

printer

मुंबई में पहला वेव्स बाज़ार आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

मुंबई में पहला वेव्स बाज़ार आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस आयोजन से वैश्विक व्यापार सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच उपलब्ध हुआ तथा फिल्म, संगीत, रेडियो, वीएफएक्स और एनिमेशन क्षेत्र से जुड़े 800 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन हुए।

   

 

इस आयोजन के दौरान खरीदारों और-विक्रेताओं के बीच तीन हजार से अधिक बैठकें हुईं, जिससे 500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। आयोजन से उभरते रचनाकारों के लिए बौद्धिक संपदा का एक मंच उपलब्ध हुआ।

   

 

आयोजन के दौरान पेट्रिना डी’रोज़ारियो के नेतृत्व में फिल्म इंडिया स्क्रीन कलेक्टिव और स्क्रीन कैंटरबरी ने पहली बार, न्यूजीलैंड में भारतीय फिल्म समारोह शुरू करने की पेशकश की।

   

 

इसके अलावा, भारत-रूस सहयोग बढ़ाने के लिए ओनली मच लाउडर के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी तुषार कुमार और गैज़प्रोम मीडिया के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अलेक्जेंडर ज़रोव के बीच समझौते के लिए बातचीत हुई। इस समझौते के तहत दोनों देश मिलकर सांस्कृतिक, हास्‍य और संगीत-आधारित कार्यक्रमों का निर्माण करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला