मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 2, 2025 5:06 अपराह्न

printer

मिजोरम में आज मुख्‍यमंत्री लालदुहोमा ने आइजोल में निवर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को औपचारिक विदाई दी

मिजोरम में आज मुख्‍यमंत्री लालदुहोमा ने आइजोल में निवर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को औपचारिक विदाई दी। उन्‍हें ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है। डॉ. कंभमपति ने मिजोरम के राज्यपाल के रूप में लगभग तीन वर्ष पांच माह तक कार्य किया। उन्होंने 21 जुलाई, 2021 को मिजोरम के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

    डॉ. कंभमपति ने अपने कार्यकाल के दौरान मिजोरम के लोगों से मिले स्‍नेह और सम्‍मान के प्रति अपना आभार प्रकट किया। बतौर राज्‍यपाल अपने अनुभवों को याद करते हुए, उन्होंने राज्य की विधानसभा के रचनात्मक वातावरण और शांतिपूर्ण चुनाव प्रचार की सराहना की। इस मौके पर डॉ. कंभमपति ने मिजोरम से अपना गहरा लगाव व्यक्त किया और राज्य के भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री पु लालदुहोमा ने भी राज्य के समग्र विकास में डॉ. कंभमपति के योगदान के लिए उन्‍हें धन्यवाद दिया। जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्‍यपाल बनाया गया है। वे 9 जनवरी को 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला