पौड़ी जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की और से आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में जिले के कल्जीखाल विकासखंड में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची क्षेत्रीय प्रशासक बीना राणा ने कहा कि वे अपने विकासखंड में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतरीन कार्य कर रही हैं जो सभी के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
वहीं, चम्पावत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाली, समाजसेवी महिलाएं, शिक्षिकाएं, बालिकाओं को मंच प्रदान कर उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर के अवसर पर बागेश्वर में युवा होली समिति की ओर से महिला होली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला होली दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित भी किया गया।