महिला प्रीमियर लीग ने आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इडियंस से होगा। यह मैच शाम साढे़ सात बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रन का लक्ष्य चार विकेट और नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ऋचा घोष ने 27 गेंदों पर 64 और एलिस पेरी ने 34 गेंदों पर 57 रन बनाए। ऋचा घोष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए थे। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 37 गेंदों पर 79 रन और बेथ मूनी ने 42 गेंदों पर 56 रन बनाए।
तीसरा डब्ल्यू.पी.एल. में पांच टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स, देल्ही कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस भाग ले रहे हैं। फाइनल मैच 15 मांर्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।