अगस्त 2, 2025 7:54 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार रक्षाबंधन के मौके पर लड़की बहन योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये वितरित करेगी

महाराष्‍ट्र की महिला और बाल कल्‍याण मंत्री अदिति तटकरे ने कहा है कि सरकार आठ अगस्‍त को रक्षा बंधन की पूर्व संध्‍या पर लाडकी बहन योजना के अंतर्गत पात्र महिला लाभार्थियों को 1500 रुपये की जुलाई महीने की किस्‍त वितरित करेगी।

 

सोशल मीडिया पोस्‍ट में सुश्री तटकरे ने कहा कि मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस, उप-मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को यह राशि दी जाएगी। यह राशि प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के माध्‍यम से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। इस संबंध में सरकारी प्रस्‍ताव कल जारी किया गया।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला