महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आज अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष-2007 के जून महीने में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पूरे विश्व में शांति और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए अहिंसा दिवस मनाने का प्रस्ताव मंजूर किया था।
140 से अधिक देशों ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया था। यह दिवस हमें शांतिपूर्ण विश्व के प्रति महात्मा गांधी के संदेश का स्मरण कराता है। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी मिशन आज विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।