मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 11, 2024 8:16 अपराह्न

printer

भाषा ही एक ऐसा माध्‍यम है, जो देशवासियों को एकजुट करती है- शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार

शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाषा ही एक ऐसा माध्‍यम है, जो देशवासियों को अलग-अलग संस्‍कृतियों और क्षेत्रों से होने पर भी एकजुट करती है। वे आज नई दिल्ली में भारतीय भाषा उत्सव को संबोधित कर रहे थे। श्री मजूमदार ने विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोगों से प्रगतिशील सोच  अपनाने और सभी भाषाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। वहीं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने पूरे देश में भाषा को बढ़ावा देने में कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

    भारत की विविध भाषाई विरासत को चिह्नित करने और प्रसिद्ध कवि सुब्रमण्य भारती की जयंती के उपलक्ष्‍य में पूरे देश में एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम भारतीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला