मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2025 9:29 अपराह्न

printer

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अगस्त में दर्ज किए 221 करोड़ से अधिक आधार प्रमाणीकरण लेनदेन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अगस्‍त महीने में 221 करोड़ से अधिक आधार प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए हैं। यह भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था और आधार के बढते उपयोग को दर्शाता है। इलेक्ट्रिॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रभावी कल्याणकारी वितरण के लिए सुविधाकर्ता के रूप में कार्य कर रहा है।

 

उपभोक्‍ता सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का स्वैच्छिक लाभ उठा रहे हैं। मंत्रालय का कहना है कि अगस्‍त महीने में 18 करोड से अधिक चेहरा प्रमाणीकरण लेनदेन किए गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चेहरा प्रमाणीकरण चेहरा स्‍कैन के जरिए पहचान की जांच करने की सुविधा उपभोक्‍ताओं को प्रदान करता है।    इसका उद्देश्‍य सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए सुविधा सुनिश्चित करना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला