भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना राज्य इकाई ने राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्रा के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि पार्टी हैदराबाद और पूरे राज्य में कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है। इसमें सभी को 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान का यह छठा वर्ष है। पार्टी ने सभी मंडलों में तिरंगा रैलियों की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को हैदराबाद में लगभग 15 हज़ार विद्यार्थियों की रैली निकाली जाएगी। श्री राव ने कहा कि पार्टी विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को प्रदर्शनियाँ और सभाएँ आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दिए गए बलिदानों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, जातियों और क्षेत्रों के लोगों से तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की।
Site Admin | अगस्त 12, 2025 9:44 पूर्वाह्न
भाजपा की तेलंगाना राज्य इकाई ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्रा के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की
