मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2023 5:11 अपराह्न | Bihar

printer

बिहार के 4 कलाकारों को इस वर्ष का संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार मिला

कला, संगीत और अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार के 4 कलाकारों को इस वर्ष का संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार दिया गया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिहार के सुमन कुमार, भरत सिंह भारती, गणेश प्रसाद सिन्हा और रघुवीर मलिक सहित देशभर के 84 कलाकारों को कल नई दिल्ली में सम्मानित किया। सुमन कुमार को नाट्य अभिनय के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। वे आकाशवाणी पटना से भी जुड़े हुए हैं और दूरदर्शन में समाचार वाचक रहे हैं। दरभंगा जिले के रघुवीर मलिक को हिन्दुस्तानी संगीत में ध्रुपद गायिकी जबकि भोजपुर जिले के भरत सिंह भारती को लोक संगीत के लिए यह पुरस्कार दिया गया। वहीं, नवादा जिले के गणेश प्रसाद सिन्हा को प्रदर्शन कला के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। विशेष उपलब्धि पुरस्कार समूचे भारत के 75 वर्ष से अधिक आयु के उन कलाकारों को दिया गया, जिन्हें अभी तक कोई राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिला है। इसके अंतर्गत ताम्रपत्र और अंगवस्त्र के साथ 1 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला