सितम्बर 6, 2025 2:48 अपराह्न

printer

बांग्लादेश: राजबाड़ी दरगाह पर भीड़ के हमले में एक की मौत, 100 से ज़्यादा घायल

बांग्लादेश के राजबाड़ी में कल एक दरगाह पर भीड़ ने धावा बोल दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा घायल हो गए। मामले में कार्रवाई जारी है। अंतरिम सरकार ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अमानवीय और घृणित बताया है।