मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 17, 2025 5:22 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री का किया ज़ोरदार स्वागत

 

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा ऐतिहासिक और बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष अप्रैल में अपनी श्रीलंका यात्रा का स्मरण किया। यात्रा के दौरान उन्होंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी।

दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और मछुआरों के कल्याण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायका को अपनी शुभकामनाएँ दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला