मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2025 4:49 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री ने एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से कहा है कि वे वैश्विक मानकों के अनुरूप तथा सभी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराते हुए प्रत्येक राज्य में कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित करें। आज नई दिल्ली में नीति आयोग की दसवीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य पर जोर देते हुए कहा कि इससे पड़ोसी शहरों का भी पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा। भविष्य के लिए तैयार शहरों की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि विकास, नवाचार और स्थिरता शहरों के विकास का इंजन होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने विकास की गति बढ़ाने की आवश्यकता पर  जोर देते हुए कहा कि यदि केंद्र और सभी राज्य एक साथ आएं और टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा, विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है, जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से कार्यबल में महिलाओं को शामिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून और नीतियां बनाई जानी चाहिए ताकि महिलाओं को कार्यबल में सम्मानपूर्वक शामिल किया जा सके।

    बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य सदस्‍य भाग ले रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीईओ भी मौजूद हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला