मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 15, 2025 12:57 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश की यात्रा के प्रारंभिक वर्षों में उन्होंने महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री कामराज के महान आदर्श सभी को प्रेरित करते हैं।

 

1903 में जन्मे कामराज ने तत्कालीन मद्रास राज्य के मुख्यमंत्री और बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न  1976 में मरणोपरांत प्रदान किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला