मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 10, 2025 3:17 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाँच देशों की यात्रा पूरी करके नई दिल्ली लौट आए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की अपनी अत्यंत उत्पादक और सफल पाँच देशों की यात्रा पूरी करके नई दिल्ली लौट आए हैं। उनकी यह पाँच देशों की यात्रा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चली। प्रधानमंत्री ने इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और संबंधों को और मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की।

    अपनी यात्रा के पहले चरण में, श्री मोदी ने घाना की राजधानी अकरा का दौरा किया, जो 30 वर्षों से भी अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस पश्चिम अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी। श्री मोदी को राष्ट्रपति जॉन महामा द्वारा घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना से भी सम्मानित किया गया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की भी यात्रा की, जो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी। इस यात्रा के दौरान उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी कूटनीतिक क्षमता, वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं के समर्थन और भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। प्रधानमंत्री यह पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

    अपनी यात्रा के तीसरे चरण में, श्री मोदी ब्यूनस आयर्स गए, जहाँ उन्होंने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली के साथ द्विपक्षीय चर्चा की और चल रहे सहयोग की समीक्षा की तथा प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

    इसके अलावा, श्री मोदी ने ब्राज़ील का दौरा किया, जहाँ उन्होंने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने ब्रासीलिया की भी यात्रा की, जहाँ उन्होंने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। प्रधानमंत्री को ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से भी सम्मानित किया गया।

    अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया का दौरा किया और वहां की संसद को संबोधित किया। उन्हें नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस, भी प्रदान किया गया। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला