प्रदेश में “एक बगिया माँ के नाम’’ परियोजना अंतर्गत फलदार पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। यह अभियान 15 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में कहा कि प्रदेश में इस परियोजना के अंतर्गत मनरेगा के माध्यम से 30 हजार से अधिक स्व सहायता समूह की पात्र महिलाओं की निजी भूमि पर 30 लाख से अधिक फलदार पौधे लगाएं जाएंगे जो महिलाओं की आर्थिक तरक्की का आधार बनेंगे।
Site Admin | जुलाई 1, 2025 2:26 अपराह्न
प्रदेश में “एक बगिया माँ के नाम’’ परियोजना अंतर्गत फलदार पौधारोपण का कार्य किया जाएगा
