प्रकाश पर्व दीपावली आज पूरे देश में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनायी जा रही है। दीपावली पर प्रदेश के बाजारों में रौनक है। साथ ही दीये-बाती, मोमबत्तियाँ, और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से बाजार सजे हुए हैं।
फूल-माला और रंगोली की दुकानों के साथ ही बाजारों में मिठाइयां, आभूषण, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन व सजावट, लक्ष्मी पूजन सहति अन्य सामान की खरीदारी करने वालों की भी भीड उमड़ रही है।
इस बीच, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावाली पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।