पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा पर स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा आगामी एक मई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी एक मई से यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट तहसील मुख्यालय, धारचूला के साथ ही जिला मुख्यालय से जारी किए जाएंगे।
वहीं कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने भी यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि इस वर्ष भी यात्रियों को स्वच्छता अभियान और पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पूरे यात्रा मार्ग सहित उच्च हिमालई क्षेत्र में पौधारोपण अभियान संचालित किया जाएगा।