मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 14, 2024 7:49 अपराह्न

printer

पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा आज से शुरू

 

 

पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा आज से शुरू होने पर दुनिया भर से लगभग 20 लाख हजयात्री सऊदी अरब के तम्‍बुओं के शहर मीना में एकत्र हुए हैं। वे वहां रात बिताएंगे और कल तड़के हज की रस्‍मों और नमाज पढ़ने के बाद दिन की मुख्य रस्म के लिए अराफात मैदान की ओर रवाना हो जाएंगे। वहां हज यात्री दुआएं करेंगे और अपने गुनाहों के लिए क्षमा याचना करते हुए दिन बिताएंगे।

इस बार भारत से करीब एक लाख 75 हजार हज यात्री हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से एक लाख 40 हजार बीस हज यात्री हज कमेटी के माध्यम से, जबकि करीब 35 हजार निजी ऑपरेटरों के माध्यम से वहां पहुंचे हैं। पांच हजार से अधिक भारतीय महिला हज यात्री बिना मेहरम यानी पुरुष अभिभावक के बगैर हज में हिस्सा ले रही हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला