मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 14, 2025 5:57 अपराह्न

printer

पवित्र सावन महीने के पहले सोमवार को आज दिल्ली के विभिन्‍न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई

पवित्र सावन महीने के पहले सोमवार को आज दिल्ली के विभिन्‍न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शंकर को जलाभिषेक किया। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर, यमुना बाजार स्थित नीली छतरी वाले मंदिर, दक्षिण दिल्‍ली के छत्तरपुर मंदिर, नई दिल्‍ली के बिरला मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक किया।

    सावन महीने के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि कांवड़िये दिल्ली पहुंचने लगे हैं, खासकर वे जो लंबी यात्रा पर जा रहे हैं। श्री सूद ने कहा कि दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड सहित कई विभागों ने मंदिरों की व्यवस्था में अपना सहयोग दिया है और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला