मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2025 7:51 पूर्वाह्न

printer

नेपाल में शिक्षकों के एक महीने के विरोध प्रदर्शन के बाद सरकारी स्कूल फिर से खुले, 9 सूत्री समझौते पर सहमति बनी

नेपाल में आंदोलनकारी शिक्षकों के साथ सरकार के 9 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद काठमांडू में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का 28 दिनों से चल रहा आंदोलन कल समाप्त हो गया। सरकारी स्कूलों में सभी शैक्षणिक सत्र आज से आरंभ हो जाएंगे।

 

 

सरकार और शिक्षक संघ के बीच हुए समझौते के बाद शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रघुजी पंत ने बताया कि सभी शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को काठमांडू के सिविल अस्पताल में इलाज में छूट दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान घायल शिक्षकों, सुरक्षाकर्मियों, कर्मचारियों और पत्रकारों को निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा।

   

 

स्थायी शिक्षकों की ग्रेड प्रणाली सिविल सेवा ग्रेड प्रणाली के समरूप बनाई जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के शिक्षकों को दूरस्थ भत्ता दिया जाएगा और सामुदायिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कोष में शामिल किया जाएगा। समझौते के अनुसार 26 जून से पहले नेपाल की संघीय संसद द्वारा नया शिक्षा विधेयक पारित कर दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….