उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन- नाटो ने रूस के लड़ाकू विमानों द्वारा एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की निंदा की है। नाटो ने इसे रूस की लापरवाह व्यवहार का हिस्सा बताया है। इससे पहले, शुक्रवार को कथित तौर पर रूस के तीन मिग-31 विमानों ने फिनलैंड की खाड़ी के ऊपर एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया।
एस्टोनिया के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में, कई नाटो सदस्यों ने भविष्य में उल्लंघनों पर संभावित सैन्य प्रतिक्रिया की चेतावनी दी। एस्टोनिया ने रडार डेटा और तस्वीरें प्रस्तुत कीं, जिनमें दिखाया गया था कि सशस्त्र विमान अवरोधन से पहले 12 मिनट तक उसके हवाई क्षेत्र में थे। ब्रिटिश और अमरीका के अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए नाटो की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।
इस बीच, रूस ने उल्लंघन से इनकार किया और कहा कि विमान अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में ही था। रूस ने यूरोप पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया।