भारत में महिला कार्यबल भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि महिला श्रम बल भागीदारी दर वर्ष 2017-18 के 23 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में लगभग 42 प्रतिशत हो गई है। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में, भारत ने ब्रिक्स देशों के बीच महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है।