दिल्ली विधानसभा के आगामी सत्र की कार्यवाही पूर्ण रूप से कागज़मुक्त होगी। यह जानकारी आज दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी। श्री गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन-NEVA क्रियान्वयन के अंतर्गत नवीनतम तकनीकी पर आधारित सॉफ्टवेयर और ऐप का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलाई में प्रस्तावित विधानसभा का सत्र पूरी तरह से कागज रहित होगा।
श्री गुप्ता ने यह भी जानकारी दी है कि दिल्ली विधानसभा भविष्य में आवश्यकता अनुसार ओडिशा मॉडल की तकनीक को अपनाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा के विशेषज्ञों को दिल्ली विधानसभा में आमंत्रित किया जायेगा ताकि उनके अनुभवों का लाभ मिल सके। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि उऩका उद्देश्य है कि विधानसभा तकनीक के क्षेत्र में भारत की अग्रणी विधानसभा बने और अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करे।