मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 20, 2025 8:46 अपराह्न

printer

दिल्ली में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’ का किया गया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली में चल रहे सेवा पखवाड़ा के  अन्‍तर्गत आज कड़कड़डूमा गांव और बाबरपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’ का आयोजन किया गया।

 

    इस अभियान के अन्‍तर्गत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ डॉक्टरी परामर्श और मुफ्त में दवाएं ले रही हैं। दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि दिल्‍ली की महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल की जिम्‍मेदारी उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।

 

उन्‍होंने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत सभी सुविधाएं निशुल्क हैं, महिलाएं स्वास्थ्य शिविरों में जाकर अपनी जांच जरूर कराएं। 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’ शिविर महात्मा गांधी के जन्‍मदिवस 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला