दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर इंडिया गेट पर सेवा संकल्प पदयात्रा में भाग लिया। संवाददाताओं से बातचीत में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अगले 15 दिनों तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को 75 योजनाएं समर्पित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के लोगों के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी राष्ट्र के उत्थान के लिए बिना रुके और पूर्ण लगन के साथ काम कर रहे हैं।