दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए जन्म प्रमाण-पत्रों को डिजीलॉकर से जोड़ दिया है। अब नागरिक अपने जन्म प्रमाण-पत्र डिजीलॉकर पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। निगम ने बताया है कि यह कदम ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन के अंतर्गत डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है, जो नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों तक सहज और सुरक्षित पहुंच प्रदान करता है। निगम का कहना है कि नागरिक कभी भी, कहीं से भी अपने जन्म प्रमाणपत्र को डिजीलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें अनावश्यक तौर पर सरकारी कार्यालयों में आने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
Site Admin | अप्रैल 23, 2025 6:28 अपराह्न
दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए जन्म प्रमाण-पत्रों को डिजीलॉकर से जोड़ दिया है
