दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज दिल्ली में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने किसानों से संवाद किया। श्री मिश्रा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को यथोचित मुआवजा दिया जाएगा।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि दिल्ली सरकार किसानों के साथ खड़ी है। वहीं, श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ के चलते फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं, जिसके लिए सरकार शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने स्थानीय जिलाधिकारी, उप-जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को शीघ्र मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।