दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मानव व्यवहार और सम्बद्ध विज्ञान संस्थान का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के हालात पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग का जल्द निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में अस्पताल की सारी चिकित्सीय और प्रशासकीय कमियों को पूरा कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से उनकी समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और पर्याप्त बुनियादी ढांचे से सुसज्जित करना दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Site Admin | सितम्बर 10, 2025 5:45 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मानव व्यवहार और सम्बद्ध विज्ञान संस्थान का औचक निरीक्षण किया
