मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 1, 2025 5:31 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शहर के करोल बाग़ में एक निर्माण स्थल पर आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों से मुलाक़ात भी की। श्रीमती गुप्ता ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार श्रमिकों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दूर-दराज़ गांवों से आकर बसे लाखों श्रमिकों की देखभाल और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में श्रमिकों को राहत देने के लिए सरकार 3 हज़ार वाटर कूलर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर कार्यस्थल पर शुद्ध पीने का पानी सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा और नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी भाग लिया।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….