दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है। झारखंड में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने रांची समेत पूरे राज्य में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जून महीने में मानसून की स्थिति बेहतर नहीं रही है। इस दौरान राज्य में औसत से 55 प्रतिशत वर्षा कम हुई है।
Site Admin | जुलाई 3, 2024 5:31 अपराह्न
दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है
