दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को पिछले वर्ष मार्शल लॉ लगाने के उनके विवादास्पद निर्णय के मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस निर्णय से बड़ा राजनीतिक संकट उत्पन्न हुआ था। अंतत: इस वर्ष अप्रैल महीने में उन पर महाभियोग चलाया गया। सियोल केंद्रीय जिला न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें नष्ट करने की आशंकाओं का हवाला देते हुए कल यून के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। सात घंटे की सुनवाई के बाद यून को हिरासत में ले लिया गया। यून पर लगाए गए पांच मुख्य आरोपों में से मार्शल लॉ की घोषणा करने के पहले हुई मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को शामिल करने संबंधी कानूनी प्रोटोकॉल की अनदेखी करने का आरोप भी शामिल है।
Site Admin | जुलाई 10, 2025 9:04 अपराह्न
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को पिछले वर्ष मार्शल लॉ लगाने के उनके विवादास्पद निर्णय के मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है
