तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने धान की खरीद के दौरान किसानों के लिए समस्या खड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर आवश्यक सेवा अधिनियम का प्रयोग करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से किसानों के साथ धोखाधड़ी, गुमराह करने और परेशान करने के मामलों में सख्त कदम उठाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिला अधिकारियों को राज्य में धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।